दुबई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान . सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में जीत के साथ ही एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाक के खिलाफ पहले ही मैच में 7 विकेट से दूसरी जीत हासिल की है। इसी के साथ ही सूर्या पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस प्रकार वह रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के एलीट क्लब में शामिल हो गये।
सूर्यकुमार पाक के खिलाफ पहली बार टी20 में बतौर कप्तान उतरे थे। सूर्या से पहले दिग्गज कप्तान महेंद्र धोनी और रोहित की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। रोहित ने 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी की है जिसमें तीन मैच में भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही। वहीं धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाक का सात बार हराया है। दूसरी ओर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को पाक पर जीत नहीं मिली थी।
इस खबर को भी पढ़ें –बुमराह टी20 में चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, भुवनेश्वर को पीछे छोड़ा


