देवघर। झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर,समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का विद्यालय प्रबंधन समिति से संबंधित दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 3 दिसंबर एवं 04 दिसंबर को आर. मित्रा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय के सभागार संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवघर के पत्रांक एसएसए/1873, 30 नवंबर के निदेशानुसार यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में देवघर जिला शिक्षा अधीक्षक मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मधुकर ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रबंधन समिति की भूमिका शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में सबसे अहम है और उनकी भागीदारी से ही शिक्षा व्यवस्था सुचारू ढंग से चल सकता है । कार्यक्रम के दौरान एडीपीओ अंबुजा पाण्डेय ने कहा कि यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप सभी बीआर पी/सी आर पी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कीजिए और अपने तरफ़ से भी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में विभाग को सहयोग दीजिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानू बोस एपीओ एवं आभा कुमारी ने किया।प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में रानू बोस, डॉ.परशुराम तिवारी, डॉ. इति कुमारी,श्वेता शर्मा, छोटेलाल दास,मनीष कुमार वर्णवाल,धनंजय कुमार,रोहित कुमार ,सरोज कुमार,समेत डायट संकाय सदस्य शोभा कुमारी, रीना कुमारी,अनुभूति एवं परियोजना कर्मी उपस्थित रहे।




