साहिबगंज /पूर्व जिप् सदस्य सुनील यादव ने विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बाल्टी छाप का निशान लेते हुए चुनावी दौरा किया शुरू।राजमहल विधानसभा उम्मीदवार व जिला परिषद सदस्य ने जनता को लुभाने के लिए मंगलवार को दियारा क्षेत्र के हाजीपुर पश्चिम, हाजीपुर पूरब,गंगा प्रसाद पश्चिम, गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य सभी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया।वही इस अभियान में उक्त ग्रामों की जनता ने उनका भरपूर सहयोग दिया व इस चुनाव में उनकी ही जीत को सुनिश्चित किया।




