दुमका ब्यूरो

दुमका । शहर के एलआईसी कॉलोनी में भाजपा के दुमका विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधान कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने किया। तीर्थ पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यालय का उद्घाटन कराया। दुमका विधानसभा सीट के चुनाव को लेकर भाजपा का यह कार्यालय वॉर रूम की भांति कार्य करेगा। कार्यालय उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रत्याशी सुनील सोरेन ने जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बसंत सोरेन की कौन कहे उनके पिता जी को भी हमने चुनावी समर में हराने के कार्य किया है। जनता निर्णय लेती है।जनता ने ठान लिया है कि भाजपा को जितना है। सीएम के भाई का क्षेत्र होने के बाबजूद 5 वर्षो में दुमका का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। हर तरफ लूट मची है। लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती है वो करती है। मेनिफेस्टो का सबसे अहम बात गोगो दीदी योजना है। सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में इसे पास कर महिलाओं के खाते में रुपया भेजा जाएगा। संथाल में हो रहे डेमोग्राफी परिवर्तन में बांग्लादेशी की अहम भूमिका है । भाजपा सरकार बनते ही बांग्लादेशी को चिन्हित किया जाएगा। बांग्लादेशी को चुन चुन कर संथाल परगना से बांग्लादेश भेजने का कार्य भाजपा की सरकार करेगी।



