संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में मनाया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन शब्द का अर्थ है ‘रक्षा’ और ‘बंधन’, अर्थात भाई अपनी बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है। और बहन भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के छात्राओं ने रक्षाबंधन पर पाकुड़ नगर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा।विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ता मान्यता भगत और मनीषा कुमारी ने बताया कि हम सभी अपने-अपने घरों में अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधते हैं। लेकिन हमारी सुरक्षा और देश की सुरक्षा में लगे प्रशंसनिक भाइयों की कलाई खाली रह जाती है। हमारी सुरक्षा करने वाले उन हाथो पर हम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें यह एहसास कराते हैं कि आप देश की सुरक्षा के लिए अपने घर से दूर है तो क्या हुआ यहां भी आपके हजारों बहने हैं जो आपकी कलाइयों को खाली नहीं रहने देंगे।श्री कृष्ण पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार भगवान कृष्ण की उंगली सुदर्शन चक्र से कट गई । यह देखकर द्रौपदी ने खून रोकने के लिए अपनी साड़ी से कपड़े का एक टुकड़ा फाड़कर चोट पर बांध दिया। भगवान कृष्ण,द्रौपदी से बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा किया। मौके पर विद्यार्थी परिषद के रानी कुमारी,ज्योति चौधरी ,दिशा,शुभांगी गुप्ता,विभाग संयोजक अमित साहा,नगर मंत्री हर्ष भगत,सत्यम भगत,विशाल,सुमित संग अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


