देवघर। डीसी विशाल सागर के निर्देश पर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर आवश्यक सभी सुविधा, साफ-सफाई,चुना ब्लीचिंग का छिड़काव,चलंत शौचालय, पेयजलापूर्ति हेतु टैंकर एवं सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। साथ हीं छठव्रतियों की सुविधा को देखते हुए घाटों पर आवागमन हेतु आवश्यक सफाई और इंतजाम किए गए हैं, ताकि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वही नगर द्वारा शिवगंगा छठ घाट, डड़वा नदी छठ घाट, माथा बांध छठ घाट, मंगल तालाब छठ घाट, रामपुर छठ घाट, बंधा छठ घाट, नंदन पहाड़ छठ घाट, साहब पोखर छठ घाट, हृदय कुंड छठ घाट , ज़लसार तालाब छठ घाट, छत्तशी तालाब छठ घाट बत्तीसी छठ घाट, रामपुर तालाब छठ घाट, नावाडीह अजय नदी छठ घाट बड़का बांध रोहिणी,जसीडीह छठ घाट, जालान पार्क छठ घाट देवसंघ, बसमता छठ घाट, साहब पोखर छठ घाट,नौलखा छठ घाट आदि में आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावे छठ पूजा को लेकर सभी घाटों पर स्वच्छता के साथ साफ सफाई का विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही ऐसे पर्व में छठव्रतियों को घाट तक आने और अर्घ देने मे कोई परेशानी ना हो, इसको ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र के सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वही जिला प्रशासन द्वारा जिलावासियों से अनुरोध किया गया है कि घाटों एवं इसके इर्द-गिर्द गंदगी न फैलायें और यह प्रयास करें कि हम छठ पर्व के दौरान इन घाटों को स्वच्छता के मिशाल के रूप में पेश करें।




