(जामताड़ा)–भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नाला प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम एवं पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर विधिवत रूप से धूप दीप अरवा चावल सिंदूर नैवध आदि पूजा की थाली में सजाकर आरती उतारी और भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधी। इस अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके मंगल कामना की वहीं परंपरा अनुसार भाई ने भी उनके रक्षा का प्रण लिया। भाई बहन के अन्योन्याश्रय प्रेम के प्रतिक का रक्षाबंधन का पर्व नाला प्रखंड क्षेत्र के मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम एवं पारंपरिक रूप से मनाई गई। पर्व को लेकर पूरे बाजारों में भी चहल-पहल एवं भाई बहनों के घरों में आवाजाही देखी गई। इस पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्सवी माहौल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


