सिमडेगा । सिमडेगा बेटी रेशमा लकड़ा ने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच तक पहुंचकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया । सामाजिक वानिकी विभाग में प्रधान वनकर्मी के पद पर कार्यरत है। मुंबई में शूट हुए कार्यक्रम में वह हॉट सीट तक पहुंचने से मामूली अंतर से चूक गईं। अमिताभ बच्चन के सामने रेशमा ने अपने आत्मविश्वास और सिमडेगा से जुड़ाव का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान रेशमा ने सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी’ के रूप में बताया है।
उन्होंने जिले से निकली खेल प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे का भी नाम लिया। उन्होंने बताया कि सिमडेगा की मिट्टी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली कई प्रतिभाओं को जन्म दिया है। रेशमा ने बताया कि सिमडेगा जिले की तस्वीरें तेजी से बदल रही है। आज आदिवासी महिलाएं खेल के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और सरकारी सेवा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। रेशमा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेशमा लकड़ा की इस उपलब्धि पर सिमडेगा के लोगों और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बधाई दी गई. उनकी यह उपलब्धि जिले की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय बनी है।


