देवघर । बाबा वैद्यनाथ की पावन भूमि देवघर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में भाजयुमों की विधानसभा बैठक की गई.बैठक की शुरुआत भाजयुमों झारखण्ड के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, देवघर के लोकप्रिय विधायक सह प्रत्यासी नारायण दास,महामंत्री मनीष दुबे, सहरसा विधायक डॉ0 आलोक रंजन के द्वारा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुई। बैठक में उपस्थित प्रमुख अतिथि भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा से युवाओं के साथ है, भाजपा ये उम्मीद से वादा करती है कि आप सभी प्रदेश वासियों का साथ मिलेगा और झारखण्ड में सभी रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्तियां लायेगी एवं बेरोजगारी दूर करेगी। भाजयुमो देवघर जिलाध्यक्ष आशीष दुबे के द्वारा भाजयुमों के कार्यकर्ताओं एवं बाबाधामवासियों को चुनाव की महत्वता को सामने रखते हुए बताया कि यह विधानसभा चुनाव ही है जो कि हमें 5 वर्षों के लिए हमारे लिए हर प्रकार की सुविधा जो मिलनी चाहिए वो हमें सिर्फ भाजपा सरकार से ही उम्मीद है क्योंकि ग्रामवासियों के कोयले, लकड़ी के चूल्हों को गैस चूल्हों में बदलने वाला भाजपा सरकार ही है, इसलिए हमें अपना बहुमूल्य मत सिर्फ भाजपा को ही देना है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री द्वय अधीर,संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह,पुष्परंजन राय विधानसभा प्रभारी भाजयुमो, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक सौरभ कश्यप,नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, रुपा केसरी, अतुल सिंह,सिंटू उपाध्याय, सोनधारी झा,बिट्टू पांडे,विकाश वर्मा,अंश देव ,रितेश कुमार,सोनू चंद्रवंशी,शिवम कुमार, आशीष केशरी सहित भाजपा एवं भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




