संताल एक्सप्रेस साहिबगंज
साहिबगंज। ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में गुरुवार को कंबाइंड इलेवन-2 बनाम यंग बॉयज क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। यंग बॉयज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 215 रन बनाए। मणि भूषण ने 13, श्याम रंजन ने 29, सतीश ने 46, रश्मिकांत ने 44, शत्रुघन ने 42 रन बनाए। कंबाइंड इलेवन-2 के गेंदबाज केशव ने 3, रकी अनवर ने 4 व शोएब ने 1 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कंबाइंड इलेवन-2 की टीम 20.1 ओवर में 125 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सिंदबाद अली ने 19, आदित्य ने 17, रंजन ने 27 व रकी अनवर ने 18 रन बनाए। यंग बॉयज के गेंदबाज श्याम रंजन ने 3, शत्रुघन ने 2, दीपक ने 4 व कुश तिवारी। के 1 विकेट लिया। यंग बॉयज ने 90 रनों से जीत हासिल की। यंग बॉयज के खिलाड़ी श्याम रंजन तिवारी को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्यातिथि जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह ने श्याम रंजन को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग राकेश कुमार रोशन व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा एवं स्कोरिंग सागर सुमन ने किया। मौके पर जेएससीए डिस्ट्रिक्ट सब कमिटी चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, ज़िला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, राकेश कुमार रोशन, आदित्य ज्ञान, मो जुनैद व अन्य मौजूद थे।


