संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी अकिल अख्तर ने पाकुड़ विधानसभा में तूफानी दौरा शुरू कर दिया है। इस दौरे के दौरान उन्होंने पंचायत दरियापुर के ग्राम कांकजोल में जनसंपर्क किया और स्थानीय जनता से मुलाकात की. अकिल अख्तर ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पाकुड़ को एक मॉडल शहर बनाना है। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, और जलापूर्ति योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, आपका सहयोग और आशीर्वाद हमें चाहिए ताकि हम पाकुड़ को एक विकसित और आदर्श क्षेत्र बना सकें अकिल अख्तर ने बताया कि समाजवादी पार्टी को हर वर्ग और समुदाय से अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की विचारधारा के प्रति जनता का विश्वास गहरा हो चुका है।।हर वर्ग, हर समुदाय की जनता जागरूक हो चुकी है और वे हमारी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी हैं। अकिल अख्तर ने अपनी योजना को साझा करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पाकुड़ को विकास की नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया।समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने दावा किया कि पार्टी का जनसमर्थन दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और आने वाले चुनावों में जनता की ताकत से समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी।



