देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी मोहनपुर मंडल की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता कुमारी के साथ जिला अध्यक्ष रूपा केसरी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केसरी ने बताया कि इस बार मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष महत्व देते हुए बताया कि घर में पड़े हुए अन उपयोगी सामग्री को कैसे इस्तेमाल में लाया जाए।साथ ही हर घर तिरंगा अभियान की सराहना करते हुए बताया कि इस बार नमो ऐप पर सेल्फी विद तिरंगा के 5 करोड़ से अधिक सेल्फी आम जनमानस के द्वारा अपलोड किए गए।इस कार्यक्रम में उषा दास,आरती देवी,नविता देवी,गुंजा देवी,पुतुल देवी,बंटी देवी,गीता देवी,सिया देवी,मंडल अध्यक्ष विभूति झा, वरिष्ठ नेता भोला गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता बंधुगंन उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


