देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आज शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि आज नाम वापसी की अंतिम तिथि 01.11.2024 निर्धारित है, जिसके तहत 15-देवघर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 08 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन किया गया। साथ ही स्कु्रटनी के तहत 01 अभ्यर्थी का नाम रद्द किया गया, जिसके पश्चात कुल 07 प्रत्याशी ज्ञान रंजन (बहुजन समाज पार्टी), नारायण दास (भारतीय जनता पार्टी), सुरेश पासवान (राष्ट्रीय जनता दल), अंग्रेज दास (झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा), कामेश्वर नाथ दास (निर्दलीय), बजरंगी महता (निर्दलीय), बसंत कुमार आनंद (निर्दलीय) देवघर विधानसभा क्षेत्र से हैं। इसके अलावे प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 17 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन किया गया, जिसके पश्चात 02 प्रत्याशियों (विनोद कुमार यादव एवं सुदामा तिवारी) द्वारा नाम वापस लिया गया। इस प्रकार कुल 15 प्रत्याशी यथा नाम गंगा नारायण सिंह (भारतीय जनता पार्टी), मो0 जियाउल हक (बहुजन समाज पार्टी), हफीजुल हसन (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा), अब्दुल लतीफ अंसारी (राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा), सद्दाम हुसैन (झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा), सुमन पंडित (नेशनलस्टि काँग्रेस पार्टी), उमेश सिंह (निर्दलीय), देवकी देवी (निर्दलीय), निलेश कुमार गुप्ता (निर्दलीय), प्रवीण कुमार ठाकुर (निर्दलीय), विनय कुमार दास (निर्दलीय), राम किशोर साही (निर्दलीय), संजय कुमार यादव (निर्दलीय), सहुद मियां (निर्दलीय) एवं सुबोध कुमार राजहंश (निर्दलीय) मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से हैं। प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि 14-सारठ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 18 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन किया गया। साथ ही स्कु्रटनी के तहत 01 अभ्यर्थी का नाम रद्द किया गया, जिसके पश्चात कुल 17 प्रत्याशी यथा उदय शंकर सिंह (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा), रंधीर कुमार सिंह (भारतीय जनता पार्टी), सैफ अहमद याकूबी (बहुजन समाज पार्टी), मो0 अजहरूद्दीन (झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा), अबीर मियां (निर्दलीय), काजल कुमार महतो (समाजवादी पार्टी), छाया कोल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), सिवेश्वर टुडू (पिपुस्ल पार्टी ऑफ इंडिया), किशोर मंडल (निर्दलीय), कृष्ण कुमार सिंह (निर्दलीय), धनंजय प्रसाद सिंह (निर्दलीय), पिंकी कुमारी (निर्दलीय), मनीष कुमार गुप्ता (निर्दलीय), विकी कुमार मंडल (निर्दलीय), सिराजुद्दीन अंसारी (झारखण्ड पिपुल्स पार्टी), संजय पंडित (निर्दलीय), संतोष कुमार गुप्ता (निर्दलीय) सारठ विधानसभा क्षेत्र से हैं। साथ ही मतदान की तिथि-20.11.2024 निर्धारित की गयी है। इसके अलावा मतगणना की तारीख 23.11.2024 चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति की तिथि 25.11.2024 निर्धारित की गयी है। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी है कि सुबह 07ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित है। साथ ही देवघर कॉलेज परिसर देवघर, मधुपुर एवं सारठ विधानसभा क्षेत्र हेतु मतगणना स्थल चिन्हित किया गया, जहां 23 नवम्बर, 2024 को मतगणना होनी है। इसके अलावे प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि जिला अन्तर्गत विधानसभा आम चुनाव में लगभग 1121706 मतदाता हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। इसके अलावे मधुपुर विधानसभा अन्तर्गत 409 मतदान, सारठ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 376 मतदान केन्द्र एवं देवघर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 460 मतदान केन्द्रों की संख्या है। इस प्रकार देवघर जिला अन्तर्गत कुल 1245 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा हेतु सभी बूथों पर एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित की गयी है। प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावा निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व संबंधित कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे।




