वैलिंग्टन । भारतीय टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मेजबान: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में अपनी 23 रनों की छोटी सी पारी में 2 छक्के लगाकर एक नया रिकार्ड बना दिया। इस मैच में दो छक्के लगाते ही रोहित एकदिवसीय क्रिकेट में तीन टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक एकदिवसीय में 51 छक्के लगाए हैं। इस प्रकार वह एकदिवसीय क्रिकेट में तीन विपक्षी टीमों के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूससे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले अफरीदी ने भी तीन टीमों के खिलाफ 50 से अधिक छक्के लगाये थे।

न्यूजीलैंड तीसरी ऐसी टीम है जिसके खिलाफ रोहित ने एकदिवसीय क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। कीवी टीम के खिलाफ उनके 51 छक्के हो गए हैं। इससे पहले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ 50 से अधिक छक्के लगाये हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय में रोहित ने सबसे अधिक 93 छक्के लगाए हैं, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उनके नाम 58 छक्के हैं। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अफरीदी से आगे हैं। अफरीदी के नाम कीवी टीम के खिलाफ एकदिवसीस में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था पर रोहित के नाम 51 छक्के है। इस प्रकार वह अफरीदी से आगे निकल गये हैं।



