नई दिल्ली । भारतीय बाजार में रेडमी अपनी नई टर्बो सीरीज को पहली बार लॉन्च करने जा रही है। भारत में रेडमी टर्बो 5 नामक यह स्मार्टफोन 16 जून को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले रेडमी ने फोन के कई महत्वपूर्ण फीचर्स का खुलासा किया है, यह अमेज़न इंडिया के माध्यम से बेचा जाएगा। इसे उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो महंगे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पर ज्यादा खर्च किए बिना फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि रेडमी टर्बो 5 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलेगा, यही चिपसेट शाओमी 17टी जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन में भी दिया गया है।
रेडमी का दावा है कि यह फोन अनटूटू बेंचमार्क में 23 लाख से अधिक स्कोर हासिल करता है, जो वीवो वी70 और ओप्पो रेनो 15 से बेहतर परफॉर्मेंस का संकेत देता है। फोन में एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, कंपनी ने 24 जीबी तक रैम सपोर्ट की भी पुष्टि की है, जिसमें वर्चुअल रैम भी शामिल होगी। डिस्प्ले के मोर्चे पर, 6.59 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5के रेजोल्यूशन, 120एचझेड रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। 7,560एमएएच की बड़ी बैटरी और 100डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है।
फोटोग्राफी के लिए 50एमपी सोनी प्राइमरी कैमरा, 8एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20 एमपी फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा के लिए आईपी66, आईपी68 और आईपी69 रेटिंग्स की भी उम्मीद है। यह तीन रंगों – ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन – में उपलब्ध होगा। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए 3डी आइस-लूप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो लंबे समय तक उपयोग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।


