देवघर । राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने पेड़ा, चूड़ा और इलायची दाना की दरें और गुणवत्ता निर्धारित कर दी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने बताया कि जलार्पण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पेड़ा, चूड़ा और इलायची दाना खरीदकर अपने साथ ले जाते हैं।
इस खबर को भी पढ़ें-लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पेश, छह महीने में सजा, 10 साल जेल और एक करोड़ का जुर्माना
ऐसे में सभी थोक और खुदरा विक्रेताओं की जिम्मेदारी है कि वे तय गुणवत्ता के साथ निर्धारित दर पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। यदि कोई दुकानदार तय दर से अधिक कीमत वसूलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों से निर्धारित दरों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। मेले के दौरान किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को भी पढ़ें-नक्सल नेटवर्क में बड़ी सेंध, 60 लाख के इनामी 16 नक्सली आज डालेंगे हथियार
————————————————————————————————————-
प्रसाद की जारी दर की सूची
800 ग्राम खोवा और 200 ग्राम चीनी से तैयार पेड़ा की कीमत 440 रुपये
700 ग्राम खोवा और 300 ग्राम चीनी से तैयार पेड़ा की कीमत 400 रुपये
रायपुर चूड़ा की कीमत 7,500 रुपये प्रति क्विंटल और 80 रुपये प्रति किलो
वर्धमान चूड़ा की कीमत 6,500 रुपये प्रति क्विंटल और 70 रुपये प्रति किलो
स्थानीय चूड़ा की कीमत 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और 42 रुपये प्रति किलो
इलायची दाना की कीमत 7,600 रुपये प्रति क्विंटल और 80 रुपये प्रति किलो
————————————————————————————————————-
देवघर के विभिन्न होटलों के कमरों की नई दरें इस प्रकार हैं
होटल बैद्यनाथ के डीलक्स कमरे 2,800 रुपये से 3,999 रुपये तथा विभिन्न सुइट 5,500 रुपये से 7,499 रुपये तक निर्धारित किए गए हैं।
द मैग्नम में कमरे 2,300 रुपये से 5,500 रुपये
इंपीरियल हाइट्स में 4,000 रुपये से 5,500 रुपये
ईशान सरोवर पोर्टिको में 4,000 रुपये से 5,000 रुपये तक तय किए गए हैं
होटल प्रभा में सबसे सस्ता कमरा 520 रुपये से उपलब्ध रहेगा, जबकि एसी चार बेड वाला कमरा 2,680 रुपये तक होगा।
होटल सिद्धार्थ में कमरे 2,500 रुपये से 3,000 रुपये
होटल यात्रिक में 2,000 रुपये से 3,800 रुपये
विनायका पैलेस में 1,200 रुपये से 3,500 रुपये
होटल रिलैक्स में 1,200 रुपये से 3,500 रुपये तक निर्धारित किए गए हैं
होटल न्यू ग्रैंड में कमरे 2,000 रुपये से 3,500 रुपये
होटल लवांग साइनेज में 1,999 रुपये से 4,499 रुपये
होटल गणपति इन में 2,005 रुपये से 4,390 रुपये
होटल सरिता में 400 रुपये से 1,200 रुपये
होटल रीगल हाइट्स में 1,500 रुपये से 2,000 रुपये
होटल नारायण प्लाजा में 700 रुपये से 1,400 रुपये तक उपलब्ध होंगे
बिजनोटेल बाय प्राइड में विभिन्न योजनाओं के अनुसार कमरे 2,500 रुपये से 6,500 रुपये
गिरिजा सनराइज में 2,500 रुपये से 6,000 रुपये
होटल ओंकारेश्वर इन में 2,200 रुपये से 4,200 रुपये
होटल भारती में 1,000 रुपये से 2,550 रुपये
एचबी इंटरनेशनल में 2,000 रुपये से 2,500 रुपये
होटल गॉडविन में 3,000 रुपये से 6,500 रुपये
होटल ज्योति में 1,000 रुपये से 2,200 रुपये
होटल शिव सावित्री में 1,000 रुपये से 1,400 रुपये
द ग्रैंड सोना देवघर में 3,500 रुपये से 7,000 रुपये तक किराया निर्धारित किया गया है।
——————————————————————————
इस खबर को भी पढ़ें-दल-बदल कानून में हैं कई खामियां सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस
इस खबर को भी पढ़ें-विजय के बाद धनुष के राजनीति में एंट्री के संकेत?
इस खबर को भी पढ़ें-देश में जल्द चलेंगे 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक के नोट, सरकार ने आरबीआई के प्रस्ताव को दी मंजूरी


