देवघर संताल एक्सप्रेस:– देवघर रक्त अधिकोष में रक्त की कमी को देखते हुए रेडक्रॉस द्वारा शुरू किए गए बहुआयामी मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से पूर्ववर्ती छात्रों के स्नेह मिलन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 24 नवंबर 2024 को रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में होना सुनिश्चित हुआ है.जिसका आधिकारिक जागरूकता पोस्टर का विमोचन आज रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयंतानंद महाराज, प्राचार्य स्वामी दिव्यासुधानंद, माध्यमिक अनुभाग के शैक्षणिक समन्वयक स्वामी मृड़ेशानंद, उच्चतर माध्यमिक अनुभाग शैक्षणिक समन्वयक स्वामी त्यागीन्द्रानंद, रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक शिवलाल दास द्वारा सामूहिक रूप से किया गया.
मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक बिनोद बिहारी सहाय ने बताया कि रक्तदान को सर्वोत्तम दान कहा जाता है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए विगत तीन वर्षों से रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ और रेडक्रॉस देवघर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है और इस वर्ष इस जनकल्याणकारी कार्य में पंजाब नेशनल बैंक को भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का मौका मिला है, अतः आप सभी जिलेवासियों से आग्रहपूर्वक कहना है कि इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और पंजीयन हेतु हमारे बैंक के नजदीकी शाखा में संपर्क।आज के कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे कार्यकारिणी सदस्य संजय मिश्र, आजीवन सदस्य श्वेता शर्मा, ज्योति कुमारी, अनिल सिंह, पंजाब नेशनल बैंक देवघर शाखा के मुख्य प्रबंधक विनोद बिहारी सहाय, बाजार शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक शिवलाल दास, विद्यापीठ शाखा के शाखा प्रबंधक अमित कुमार, बाजार शाखा के प्रबंधक विकास कुमार, मदरसा शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मृत्युंजय राय, बैद्यनाथपुर शाखा के शाखा प्रबंधक अभिषेक भारद्वाज, एसोसिएट इंजीनियर निखिल आनंद सहित विद्यापीठ के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति सही।




