रानीश्वर। प्रखंड क्षेत्र के पारसिमला,बागनल,नेडूवापहाड़ी, ग्वालशिमला,धाजापाड़ा, मसानजोड़,रानीबहाल एवं मूड़जोड़ा सरकारीबांध गांव में सोमवार को काफी हर्षोल्लास के साथ भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया। यह त्योहार श्रावण महिने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है।इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, और उसकी लंबी उम्र की सफलता की कामना करती है।भाई बहन को उपहार देकर जीवन भर बहन की रक्षा करने का वचन देता है। बताते चलें कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी| रक्षाबंधन को लेकर बहनों ने भगवान शिव से भाई की लम्बी उम्र की कामना की|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


