संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा बुधवार को सुप्रिया मुर्मू के साथ विवाह संपन्न हुआ। रांची में आयोजित इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद और कई वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।विवाह से पूर्व मंगलवार को रांची स्थित बीएनआर चाणक्य होटल में पारंपरिक हल्दी एवं मंडप की रस्में संपन्न हुईं। इस दौरान सांसद विजय हांसदा की माता शांति सरोजिनी मुर्मू, परिजन, रिश्तेदार और करीबी मित्र मौजूद रहे। विवाह समारोह बुधवार सुबह 10:30 बजे रांची के बहू बाजार स्थित सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में संपन्न हुआ इसके बाद शाम 7 बजे रांची रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बीएनआर चाणक्य में स्वागत समारोह (रिसेप्शन) आयोजित किया जाएगा।
परिजनों ने बताया कि विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पाकुड़ और साहिबगंज से बड़ी संख्या में समर्थक एवं झामुमो कार्यकर्ता रांची पहुंच चुके हैं। कई प्रशासनिक अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे।बताया गया कि सांसद विजय हांसदा ने स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के सदस्यों, झामुमो के सांसदों, विधायकों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को विवाह समारोह का निमंत्रण दिया है।दुल्हन सुप्रिया मुर्मू इंजीनियरिंग स्नातक हैं। उनका पैतृक गांव पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड का कछुआ गांव है। हालांकि उनकी परवरिश और शिक्षा हजारीबाग में हुई है। उनके पिता भवेश मुर्मू सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं।
सांसद विजय हांसदा के विवाह को लेकर पाकुड़ और साहिबगंज सहित संताल परगना क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


