साहिबगंज । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा के नेतृत्व में राजमहल विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी एमटी राजा की जीत करवाने हेतु राजमहल के फुलवरिया में जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र की जनता से वोट की अपील की उन्होंने कहा की जनसंपर्क में जनता का प्यार और आशीर्वाद भरपूर मिल रहा है विपक्षी द्वारा गलत भ्रमण फैला कर यहां के जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। मगर यहां के जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने का काम करें। उनका विश्वास पर मैं क्षेत्र का विकास करके खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।




