साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल में सोमवार की रात प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार की सहयोग से दर्द से कहराती एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कराया गया। इसपर परिजनों ने प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार का आभार व्यक्त किया है। वही प्रसूता हबीबपुर के रहने वाले विक्रम पासवान की पत्नी नीलम कुमारी(19) है। परिजनों का आरोप है कि वे नीलम को प्रसव के लिए दोपहर करीब दो बजे अस्पताल में भर्ती कराया है। लेकिन इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ कर्मी नदारद थे। जबकि महिला दर्द से कहरा रही थी। समय के साथ साथ गर्भवती की परेशानी भी बढ़ती गई। परिजनों का आरोप है कि जब जब शाम में स्वास्थ्य कर्मी आई गर्भवती को देखा गया। इसके बाद दर्द का सुई दे दिया गया। इसके बाद भी महिला की परेशानी कम नही हुई। ऑपेरशन के लिए कहा गया तो कहा कि डॉक्टर नही है। आने पर ऑपरेशन होगा। करीब रात दस बजे इसकी शिकायत प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार से करने पर उन्होने अविलंब अस्पताल पहुच डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी से बात कर सफल ऑपरेशन कराया गया है। वही जच्चा-बच्चा दोनो सुरक्षित है। इधर प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात दो स्वास्थ कर्मी का ट्रेनिंग भी था। बिना सूचना के दोनो ट्रेनिंग पर चली गई थी। वही आने पर सफल ऑपरेशन कराया गया है।




