नई दिल्ली । पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाय) के तहत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन जारी करने की मंजूरी दी है। इससे योजना के तहत कुल कनेक्शन संख्या 10.58 करोड़ हो जाएगी। सरकार ने इस योजना के लिए 676 करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दी है। इसमें 25 लाख डिपॉजिट मुक्त कनेक्शन के लिए 512.5 करोड़ रुपये और 9 रीफिल तक प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी के लिए 160 करोड़ रुपये शामिल हैं। पीएमयूवाय के तहत लाभार्थियों को डिपॉजिट मुक्त रसोई गैस कनेक्शन, पहला रीफिल, स्टोव, सुरक्षा जमा, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज और गैस कंज्यूमर कार्ड पुस्तिका मुफ्त दी जाती है। पहले रीफिल या स्टोव के लिए कोई भुगतान नहीं करना होता।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


