संजीव/गोड्डा
गोड्डा : राज्य मे नई सरकार आज पूर्ण बहुमत के साथ शपथ ले रही है। हेमंत सरकार से लोगों को काफी आशाएं एवं अपेक्षाएं हैं। चुनाव के पूर्व मैंया सम्मान योजना, कृषि एवं बिजली बिल माफी सहित कई बेहतर कार्यक्रम की शुरुआत हेमंत सरकार ने कर दिया था। जिसके परिणाम स्वरूप लोगों ने उन्हें फिर से सत्ता की चाबी सौंपी है। ऐसे में लोगों की क्या कुछ उम्मीदें हैं लिए उसे साझा करते हैं।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
खेलकूद के क्षेत्र में और बहुत कुछ बेहतर होने की उम्मीद: सुरजीत
खेलकूद, कला एवं साहित्य किसी भी राजनीतिक दल के मेनुफिस्टो में उनकी प्राथमिकता में नहीं होता। जबकि ये किसी भी राज्य के बौद्धिक विकास का पैमाना है। मैं चाहता हूं कि खिलाड़ियों को मिलने वाली खेलवृत्ती की राशि में सम्मानजनक वृद्धि हो। प्रखंड स्तर पर खेल के लिए समतल मैदान हो। कलाकारों के लिए शनि परब एवं सुबह सबेरे जैसे पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ किया जाय। इसके अलावा साहित्य एवं साहित्यकारों के हित में साहित्य अकादमी की स्थापना बहुत जरूरी है।
— सुरजीत झा
जिला कला संस्कृति संयोजक, साहित्यसेवी एवं सचिव, विभिन्न खेल संघ
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
व्यावसायिक हितों पर ध्यान देगी सरकार: प्रीतम
व्यवसायी बोर्ड का गठन कर व्यावसायि को सम्मान देगी व्यवसाइयों के लिए बीमा योजना ले कर आयेगी। नई सरकार से यही आशा है एवं अपेक्षाएं हैं व्यवसाईयों को बहुत कुछ राहत मिले ताकि राज्य बेहतर उन्नति की दिशा में अग्रसर हो।
प्रीतम गाड़ियां,
अध्यक्ष, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स गोड्डा।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
रोजगार की दिशा में हो पहल : सुभाष
जो बहाली रुकी हुई है उसे हेमंत सरकार केबिनेट की पहली बैठक में पास करे। ताकि झारखण्ड के बेरोजगार युवाओ को रोजगार मिल सके और जीने की नई उम्मीद मिले। रोजगार के अवसर बढ़ते ही पलायन पर रोक होगी तथा राज्य खुशहाल होगा।

सुभाष कुमार,
समाज सेवी, गोड्डा।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
चुनावी वादा को पूरा करेगी सरकार: देवा
नई सरकार ने जो चुनावी वायदा किया था उसको पूरा करने का प्रयास करना एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी।
अजय कुमार देवा, नगर अध्यक्ष , झामुमो, गोड्डा
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
लोगों के उम्मीद पर खडा उतरने उतरेगी यह सरकार : राजेश
हेमंत सरकार लोगों के सभी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी इस सरकार द्वारा जो भी कमिटमेंट लोगों से किया गया है सर्वप्रथम उसे पूरा किया जाएगा ऐसी उम्मीदें हैं। चाहे वह मैया सम्मान योजना हो या अन्य कोई भी योजनाएं। साथ ही रोजगार की दिशा में बेहतर प्रयास हो ऐसी उम्मीद सरकार से है।
राजेश मंडल,
केंद्रीय समिति सदस्य
झामुमो गोड्डा।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
रोजगार पर ध्यान दे सरकार ; निसार
राज्य में बेरोजगारी एक विकराल समस्या बन गई है। रोजगार के तलाश में युवा भटक रहे हैं। ऐसे में यह नई सरकार से युवाओं को उम्मीद होगी कि वह रोजगार की दिशा में बेहतर पहल करें।
मो. निसार
व्यवसायी, गोड्डा।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………



