गोड्डा : पहाड़िया आदिम जन जाति सदस्यों के साथ स्वयं सेवी संस्था ‘पैरवी’ नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय सामुदायिक बैठक का आयोजन ग्राम कोसीगोडा प्रखंड लिट्टीपाड़ा में किया गया। बैठक में कोसीगोंडा, लिटीपहाड़, दांनकुड़िया, छोटा घघरा के कुल 30 महिला पुरुष सदस्यो ने भाग लिया। बैठक में पहाड़िया जन जातीय समुदाय को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के बारे में सदस्यों के चर्चा साथ ही इस समाज के वंचित सदस्यों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ाव के लिये योजनाबद्ध तरीके से जुड़ाव के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता पर चर्चा किया गया। उपस्थित सदस्यो ने गांव में होने वाले समस्यओं पर अपनी अपनी बात को रखा एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ाव के मिलकर कार्ययोजना का निर्माण किया गया। बैठक में विशेष कर युवा सदस्यों को अपने जन समुदाय को आगे लाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता हैं।
इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से सामाजिक आर्थिक बेव राजनीति रूप के संस्था पैरवी द्वारा सशक्तिकरण करने का कार्य नियमित अंतराल पर किया जाना हैं जिससे पहाड़िया आदिम जन जाति सदस्यों को मुख्य धारा में जोड़ा जा करें। बैठक में विशेष कर सरकारी योजनाएं जैसे वन अधिकार कानून 2006, जनजातियों के अधिकार, पहाड़िया आदिम जन जाति पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड (स्वास्थ बीमा) डाकिया योजना, मनरेगा योजना की प्रक्रिया एवं ग्राम सभा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं बैठक को सफल बनाने में पैरवी संस्थान के दीनबन्धु वत्स, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष दुबे, जितेंद्र दुबे- सामाजिक कार्यकर्ता, सामुयल मालतो- सोसल वर्कर एवं कृष्णा जी- मास्टर ट्रेनर -झारखंड पंचायत राज एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशेष भूमिका रही ।



