संताल एक्सप्रेस
पाकुड़ । जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात के गाड़ामारा गांव में ममता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी बरदात हुई हैं। जहां एक शराबी पति ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी सुरुज किस्कू (42)की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। जब की मां को बचाने गई 12 वर्षीय बेटी नेहा टुड्डू को पिता ने गला दबाकर मार डाला। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, पाकुड़िया थाना के एसआई नागेंद्र कुमार, एएसआई सुरेश प्रसाद एवं सुकुल मरांडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस को नेहा टुडू का शव घर के आंगन में मिला, जबकि महिला का शव 200 मीटर दूरी पर जुनाश टुडू के निर्माणाधीन आवास में एक गड्ढा खोदकर दबाया गया सूरुज किस्कु का शव बरामद किया गया। पुलिस ने महिला के पति नरेश टुडू को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश की थी। ग्रामीणों एवं सवजनों ने बताया कि आरोपी नरेश टुडू शराब का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के एक ईंट भट्ठे से वापस गांव लौटा था। मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घर में ही पत्नी व बेटी नेहा टुडू की हत्या कर दी । बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बच्ची को आंगन में पड़ा देखा। उसके नाक से खून निकल रहा था और गले पर निशान थे। महिला के नहीं दिखने पर ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका का भाई लखन टुड्डू ने बताया कि उसकी मृतक बहन का आरोपित नरेश टुडू के साथ तीसरी शादी थी।
पहली शादी पहाड़पुर गांव में हुई थी, जहां उसकी एक 25 वर्षीय बेटी लायली हांसदा है। पहले पति की मौत के बाद उसने गाड़ामारा गांव के मोतीलाल टुडू से दूसरी शादी की थी, जिससे दो बेटियां नेहा टुडू और रीना टुडू हुईं। मोतीलाल टुडू की मौत के बाद सूरुज ने नरेश टुडू से शादी की थी। लखन किस्कु ने आरोप लगाया कि नरेश टुडू पहले भी कई बार उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर चुका था। थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि आरोपी पति को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


