साहिबगंज /बोरियो । थाना क्षेत्र के बोरियो-बोआरीजोर सीमा के अर्न्तगत विधानसभा चुनाव को लेकर बनाए गए शामपुर चेक पोस्ट पर गुरूवार को दो अलग अलग बाईक सवार के पास से कुल एक लाख अस्सी हजा र एक सौ रूपए बरामद किया गया है। चेकनाका में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट अबुल हसन एवं एएसआई दुधनाथ सिंह ने जब्त किया। सूचना मिलने पर बोरियो थाना प्रभारी पंकज वर्मा पहुँच कर मामले की जांच की। थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि दो बाईक सवार के डिक्की में रखे राशि जब्त किया गया। रुपेश कुमार झा से पच्चतर हजार एक सौ रूपए एवं दूसरे बाइक सवार हीरालाल पंडित के बाइक से एक लाख पांच हजार रूपए जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद नकदी के बारे में वास्तविक कारण नहीं बताए जाने कारण जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।




