दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एन एस एस प्रकोष्ठ ने 55वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को विश्वविद्यालय के मिनी कान्फ्रेंस हाल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के एन एस एस स्वयं सेवकों के साथ सम्बन्धित कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिमल प्रसाद सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ओ एस डी लीगल डॉ राजीव रंजन सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वयक डॉ धनंजय कुमार मिश्र ने की। इस अवसर पर 2023 – 24 के सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी व स्वयं सेवकों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ काकोली गोराई, साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार प्रशांत भारती, एस पी कालेज दुमका के कार्यक्रम पदाधिकारी एलिजाबेथ टुडू व डॉ अनिता चक्रवर्ती और जे जे एस डिग्री कॉलेज मिहिजाम के कार्यक्रम पदाधिकारी देवकी पंजियारा को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में देवघर महाविद्यालय देवघर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राखी रानी, गोड्डा महाविद्यालय गोड्डा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बासुकीनाथ झा, मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रशान्त पातर, मधुपुर महाविद्यालय मधुपुर की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनिता गुआ हेम्ब्रम, एस पी कालेज दुमका की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी तथा आर डी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ करुणा पंजियारा को सम्मानित किया गया। बेस्ट वोलिएन्टर के रूप में देवघर महाविद्यालय देवघर के पुरुषोत्तम कुमार, आर डी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर की सोनी कुमारी, एस पी कालेज दुमका के शुभम् कुमार चौधरी व विजय कुमार , ए एस महाविद्यालय देवघर के युवराज सिंह व नन्दनी भारती, मधुपुर महाविद्यालय मधुपुर के आकाश सोरेन व रेखा कुमारी एवं
जे जे एस डिग्री कॉलेज मिहिजाम की अंशु कुमारी सहित 10 स्वयं सेवक स्वयंसेविकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आरम्भ में समन्वयक डॉ धनंजय कुमार मिश्र ने एन एस एस का ध्वज फहराया तथा सामूहिक लक्ष्य गीत गाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवक स्वयंसेविकाओं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने सम्बोधन में एन एस एस की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि व विश्वविद्यालय के ओ एस डी लीगल ने एन एस एस के द्वारा की जा रही सेवा भावना की सराहना की।
मंच संचालन डॉ रूपम कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनिता चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों के अतिरिक्त शिक्षकेतर कर्मचारी गौतम झा, राजेश सिंह, लाल बिहारी साह, अजय झा, अजित सिंह का सहयोग रहा।
राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


