संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने इंसानियत व सेवा भाव को लेकर एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर उसकी जान बचाने का कार्य किया.मिली जानकारी के अनुसार मरीज को इलाज के दौरान रक्त की सख्त जरूरत थी. परिजन रक्त के लिए परेशान थे.तभी मामले की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के नगर अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने आगे बढ़कर मरीज की जान बचाने के लिए रक्तदान किया.
नप अध्यक्ष रामनाथ पासवान के इस मानवीय कार्य की लोगों ने सराहना की. उन्होंने अपने कार्यों से यह संदेश दिया कि समाज में पद और प्रतिष्ठा से बढ़कर मानवता का स्थान है.रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराना किसी को नया जीवन देने के समान है.नगर अध्यक्ष के इस नेक कार्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची समाजसेवा वही है. जिसमें जरूरत के समय किसी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया जाएं.


