जरमुंडी । जरमुंडी में 14 नवंबर 2024 को भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंकों में एक, एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। इस शाखा के शुभारंभ के साथ, बैंक का उद्देश्य जरमुंडी और इसके आसपास के ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली बैंकिंग सेवाएँ और सुविधाएँ प्रदान करना है। नई शाखा का उद्घाटन एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख ने कहा, “हमें जरमुंडी में अपनी नई शाखा की शुरुआत करते हुए बेहद गर्व हो रहा है। हमारा उद्देश्य यहां के लोगों को सरल और सुविधाजनक बैंकिंग समाधान प्रदान करना है, जिससे उन्हें उनके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि जरमुंडी की नई शाखा विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाओं की पेशकश करेगी, जैसे कि बचत और चालू खाता, सावधि जमा, लोन सुविधाएँ, बीमा सेवाएँ, और डिजिटल बैंकिंग समाधान आदि शामिल हैं। इसके साथ ही, बैंक ने अपने डिजिटल प्लेटफार्म्स और मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं का भी विस्तार किया है, जिससे ग्राहकों को कहीं से भी अपने बैंकिंग लेन-देन का प्रबंधन करने में आसानी होगी।एक्सिस बैंक का लक्ष्य स्थानीय व्यवसायों और छोटे उद्यमों के साथ साझेदारी कर इस क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देना है। जरमुंडी शाखा के माध्यम से बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगा और डिजिटल बैंकिंग को भी लोकप्रिय बनाएगा।
—-
एक्सिस बैंक 1994 में स्थापित किया गया है
—–
एक्सिस बैंक भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है। एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को व्यापक बैंकिंग और वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 13,000 से अधिक एटीएम, 4,000 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क और मजबूत डिजिटल सेवाओं के साथ, बैंक का उद्देश्य हर भारतीय को बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है।




