काठमांडू । नेपाल के पर्वत जिले के जलजला में कालीगंडकी नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण करीब दो दर्जन घर बह जाने की जानकारी सामने आई है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि हिरविकास जिसी के अनुसार, कालीगंडकी नदी में बाढ़ का बहाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं किबया जा सका है। बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। इसी वजह से फिलहाल नुकसान का पूरा विवरण सामने नहीं आ पाया है।
पर्वत के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी गणेश कुमार पौडेल ने भी जलजला क्षेत्र में कालीगंडकी नदी की बाढ़ से कुछ घरों के बहने की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कालीगंडकी नदी में अब तक का सबसे बड़ा बाढ़ का बहाव देखा गया है। जलजला क्षेत्र में बाढ़ से कुछ घरों के बहने की सूचना मिली है और प्रहरी की टीम को बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेज दिया गया है।


