देवघर। मंगलवार को नगर निगम ने स्वच्छता पखवाड़ा के आठवां दिन वार्ड नंबर 36 के बड़का बांध तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही 10 नीम के पौधा 10 आम के पौधा एवं 10 छायादार वृक्ष के साथ 10 अमरुद एवं 10 कचनार के पेड़ लगाए गए, कुल 50 पौधा लगाया गया। लगाए गए पौधों को सुरक्षित हेतु गेवियन लगाया गया। और सुरक्षित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त शशि शेखर सुमन,अर्बन प्लानर मंजू कुमारी,नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, सहायक अभियंता पारस कुमार,सहायक अभियंता सूरज उरांव, कनीय अभियंता राज रौशन,सौरव चतुर्वेदी,वार्ड जमादार विभीषण पंडित,वर्तमान वार्ड पार्षद कार्तिक यादव,एम एसडब्लूएम की टीम चंदन महाराज के साथ सफाई मित्र,एसबीएम के सहयोगी मनोज कुमार गुप्ता समेत सफाई कर्मी शंकर राम,महादेव मेहतर ,विशाल मेहतर,मुकुल मेहेटर,सूरज धपरा मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


