नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन की ओर जाते हुए बुधवार 21 अगस्त को पोलैंड में होंगे, जहां वह वारसॉ में पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और पीए डोनाल्ड टस्क के साथ बातचीत करेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीब पांच दशकों में यह पहली बार है जब भारत की ओर से कोई प्रधानमंत्री पोलैंड की यात्रा पर जाएगा। बता दें कि 1977 से 1979 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे मोरारजी देसाई ने 1979 में वारसॉ का दौरा किया था। 1979 में मोरारजी देसाई की यात्रा के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा होगी। उनसे पहले जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी दोनों ने इस देश का दौरा किया था। दोनों देशों के संबंधों की नींव रखे जाते ही 1957 में वारसॉ में भारतीय दूतावास और 1954 में नई दिल्ली में पोलिश दूतावास खोला गया था। अब इन संबंधों को आगे बढ़ाते हुए पीएम अपने समकक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का फोकस रक्षा और रणनीतिक होगा। प्रधानमंत्री जामनगर और कोल्हापुर के महाराजाओं के स्मारकों का दौरा करेंगे।
दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध आज भी काफी मजबूत हैं। पोलैंड मध्य और पूर्वी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक और निवेश साझेदार है। 2023-2024 में दोनों देशों के बीच व्यापार 5.72 बिलियन डॉलर था, जिसमें भारत ने 3.96 बिलियन डॉलर का निर्यात और 1.76 बिलियन डॉलर का आयात किया। जानकारों के मुताबिक, व्यापार संतुलन काफी हद तक भारत के पक्ष में रहा है जो 2010 में 650 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2022 में 2.6 बिलियन डॉलर हो गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


