देवघर। भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह की अगुवाई में सारठ विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा चितरा सहरजोरी से शुरू हुई जो लगभग 25 किलोमीटर दूरी तय करते हुए नारंगी मोड़ होते हुए सारठ शहीद गणेश पाण्डेय चौक पहुंच कर विधायक श्री सिंह ने शहीद गणेश पाण्डेय स्मारक पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात तिरंगा यात्रा को सारठ बजरंगबली चौक होते हुए सारठ पुराना बाजार होते हुए पुन: सारठ शहीद गणेश पाण्डेय चौक पर समापन किया गया। इस दौरान तिंरगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे भारत की आन बान शान है। हमारा यह तिरंगा इसी तरह लहराता रहे आज हम सभी ने यह संकल्प लिया है। एक एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा बहुत जल्द हम अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में भारत अपना स्थान दर्ज कराते हुए सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगा। इस अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


