छठवर्तीयों को ले अधिकारियों एवं समितियां को बेहतर तरीके से कार्य करने का विधायक ने दिया निर्देश
दुमका। दुमका विधायक बसंत सोरेन ने शहर के रसिकपुर तालाब, खूंटा बांध, बड़ा बांध सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण बुधवार को किया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों एवं समितियां को बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि छठवर्ती को किसी भी चीज का समस्या ना हो इसका खास ख्याल रखें। निरीक्षण के दौरान विधायक ने दुमका नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से छठ घाट पर व्रतियों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक छठ घाट पर साफ-सफाई के साथ ही रौशनी की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, महिलाओं के लिए शौचालय, चेंजिग रूम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करेंगे।




