देवघर। सारठ प्रखंड क्षेत्र के कचुवाबांक पंचायत के दर्जनों लोगों द्वारा शुक्रवार को अबुवा आवास में पंचायत सचिव, मुखिया,पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्यों द्वारा मोटी रकम लेकर सूची में आयोग्य लोगों का नाम जोड़े जाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग किया है।दिए गए आवेदन में हीरो मिर्जा, मोहम्मद नियाज मिर्जा, मोसद्दीक मीर,राजा खान सहित दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि उक्त सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिव द्वारा कागज पर फर्जी ग्राम सभा दर्शा कर सामर्थ मान आयोग्य लोगों से 20 से 25 हजार रुपए नजराना लेकर अबुवा आवास की सूची में नाम शामिल किया गया है।और गरीबों योग्य लाभूकों का नाम सूची से हटा दिया गया है। वही इस संबंध में क्या कहते है प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह ने सभी लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द एक टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। यदि जांच के क्रम में आप लोगों द्वारा लगाए गए आरोप सत्य साबित हुई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई गरीब योग्य लोग इस योजना से वंचित रह गए हैं तो बहुत जल्द सभी पंचायतों में आपकी योजना आप की सरकार आप के द्वार कार्यक्रम आयोजित होने वाली है। कार्यक्रम में वंचित गरीब योग्य लाभूक अपना-अपना आवेदन दे कर इस जनकल्याणकारी योजना से लाभ अवश्य लें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


