संथाल एक्सप्रेस/संवादाता

बरहरवा: शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के पाकुड़ विधानसभा के प्रत्याशी शेख सैफुद्दीन ने बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क कर उनके पक्ष में वोट देने का अपील किया|इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के रामनगर कन्हायडंगा फुटानी मोड आबरा टोला लाल माटी मिर्जापुर रूपसपुर मेहंदी डंगा सहित दर्जनों गांव का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विशेष कर प्रखंड क्षेत्र में ट्रक चालकों एवं पत्थर उद्योग से जुड़े मजदूरों के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार लड़ाई लड़ती रही है, और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि मजदूर यूनियन मिर्जापुर लालमाटी ने ट्रक चालक एवं खलासी तथा सैकड़ो असहाय बीमार लोगों को जिस तरह से सहायता पहुंचाई है वह काबिले तारीफ है।
कॉमरैड इकबाल ने कहा कि आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने ट्रक चालक एवं पत्थर उद्योग से जुड़े मजदूरों के लिए किसी भी मंच पर उसके हक के लिए आवाज नहीं उठाई है,पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में नहीं रहते हुए भी पत्थर उद्योग से जुड़े मजदूरों एवं ट्रक चालकों के लिए हमेशा आंदोलन करती रही है। यही वजह है कि आज ट्रक चालकों को बरहरवा तथा पाकुड़ क्षेत्र में सम्मान जनक मजदूरी मिल रही है ,जो फिर भी सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम है,कामरेड असगर आलम ने कहां की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जनमानस के हितों की राजनीति करती आई है और आगे भी करती रहेगी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पूंजी पत्तियो एवं कारपोरेट के सामने कभी ना झुकी है और ना ही झुकेगी इसलिए आप लोगों से अपील है कि, आप लोग हमारे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शेख सैफुद्दीन को भारी से भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा भेजने का कार्य करें ताकि वह समाज के दबे कुछले एवं गरीब आसहाय लोगों की हितों की बातों को विधानसभा के पटल पर रख सके। इस दौरान उनके साथ मजदूर यूनियन के मुजीबुर रहमान आलमगीर शेख मोता कबीर शेख के अलावे दर्जनों कार्य करता गण उपस्थित थे।



