रांची । असम के सीएम सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी सोमवार को रांची पहुंचते ही राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी।उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे संपर्क में हमेशा कांग्रेस के 12 से 14 और झामुमो के दो से तीन विधायक संपर्क में रहते हैं। फिर कहा कि सभी को ले लेंगे तो पार्टी के लोग ही नाराज हो जाएंगे।पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। सीएम हेमंत सोरेन के बयान कि विपक्ष उन्हें फांसी पर लटकाना चाहता है, के जवाब में हिमंता ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन दीर्घायु हों, देश को उनकी जरूरत है।हिमंता ने कहा कि भाजपा सिर्फ हेमंत सोरेन से घुसपैठ रोकने को कह रही है। घुसपैठ का मुद्दा इसलिए उठा रहे हैं कि पाकुड़ में पहले हिंदु विधायक चुनकर आते थे, अब मुस्लिम विधायक बनते हैं।पाकुड़ डीसी से भी बदलती डेमोग्राफी के बारे में पूछा गया है।भाजपा उत्पाद सिपाही दौड़ में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजन के लिए सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजा की मांग कर रही है।पूर्व मंत्री बंधु तिर्की द्वारा लगाए गए आरोप पर कहा कि वीडियो कॉल पर बंधु तिर्की से कभी बात नहीं हुई। उनकी बेटी मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की एयरपोर्ट पर मिली थी, तब हाय-हैलो हुआ था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


