नई दिल्ली । जमीन के बदले नौकरी मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू यादव की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है। आरोप पत्र में लालू यादव को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। दावा है कि रेलवे में नौकरी और उसके बदले जमीन का लेनदेन खुद लालू यादव ही तय करते थे। चार्जशीट में ईडी ने दावा किया है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू और उनके परिवार ने रेलवे में नौकरी देने के नामपर लोगों से रिश्?वत के तौर पर प्?लॉट लिए थे। ईडी की चार्जशीट में आरोप है कि अपराध से अर्जित जमीन पर लालू परिवार का कब्जा है। लालू यादव ने घोटाले की साजिश इस तरह से रची कि अपराध से अर्जित ज़मीन पर कंट्रोल उनके परिवार का रहे, लेकिन जमीन सीधे लालू परिवार से लिंक न हो पाए। चार्जशीट के मुताबिक, अपराध से अर्जित आय को खपाने के लिए कई शैल कंपनियां खोली गई थीं और जमीनें उनके नाम पर करवा दी गई। इस पूरे मामले में लालू का साथ परिवार और उनके करीबी अमित कात्याल दे रहे थे। ईडी ने दावा किया कि भोला यादव ने पीएमएलए की धारा 50 के तहत दिए अपने बयान में स्वीकार किया है कि वह तत्कालीन रेल मंत्री लालू के ओएसडी थे। इसके अलावा भोला ने कहा कि गिफ्ट डीड लालू यादव के पटना आवास (10, सर्कुलर रोड, पटना) पर हुई थी। रेल मंत्री के ओएसडी के रूप में भोला यादव की नियुक्ति की पुष्टि रेल मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न आदेशों के साथ-साथ सीबीआई की चार्जशीट से भी हुई है।






