कुंडहित (जामताड़ा) । कुंडहित पुलिस गस्ती के दौरान एक सफेद मिट्टी लोड़ ट्रक को जब्त कर कुंडहित थाना में सुरक्षित रखा। ट्रक में लोड़ मिट्टी के जांच के लिए खनन विभाग को लिखा गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात कुंडहित पुलिस आसनसोल – दुमका मुख सड़क पर वाहन जांच के दौरान ट्रक सं डब्ल्यू बी 37 डी 7767 दुमका से आसनसोल की ओर जा रहे थे इस दौरान कुंडहित बरमसिया मोड पर गाड़ी को रोककर जांच करने के दौरान गाड़ी में सफेद मिट्टी लोड पाया गया ।इस दौरान थाना प्रभारी बिनय यादव ने बताया ट्रक में लोड मिट्टी की जांच के लिए खनन विभाग को लिखा गया है । खनन विभाग द्वारा जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करवाई किया जाएगा।



