मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रहे दिनेश कार्तिक अपनी ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किये जाने के बाद प्रशंसकों के निशाने पर थे। इसी को लेकर अब कार्तिक ने माफी मांगी हैं। उन्होंने इस दौरान साफ किया कि यह ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन बताई हर फॉर्मेट को मिलाकर बनाई गई है। कार्तिक ने कहा, ‘भाई लोग, मुझसे बड़ी गलती हो गई। सच में यह गलती थी। मुझे इसका अंदाजा तब हुआ जब यह वीडियो सामने आया। जब मैंने 11 खिलाड़ियों की सूची तैयार की तो बहुत सारी चीजें हो रही थीं और मैं विकेटकीपर का चयन भूल गया। राहुल द्रविड़ टीम में थे और सभी ने सोचा कि मैं पार्ट-टाइम विकेटकीपर के साथ जा रहा हूं पर मैंने राहुल द्रविड़ को विकेटकीपर के तौर पर नहीं रखा था। आपकों इस बात पर हैरानी होगी कि एक विकेटकीपर होने पर भी मैं विकेटकीपर को रखना भूल गया। यह एक बड़ी गलती है। कार्तिक ने कहा, ‘यह बात साफ है कि धोनी किसी भी प्रारुप में खेल सकते हैं। इसके साथ ही मेरा मानना है कि भारत ही नहीं, वह कहीं भी खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि वे अब तक के महान क्रिकेटरों में से एक हैं. अगर मुझे उस टीम में बदलाव करना पड़े तो मैं धोनी को नंबर 7 पर रखूंगा। ’
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


