पाकुड़। स्थानीय कलीतल्ला स्थित शशांन काली, माधपाड़ा स्थित ग्राम रक्षा कली, रजवाड़ी मंदिर स्थित नित्य काली, हाटपाड़ा स्थित भैरव पूजा, ग्वालपाड़ा आदि में मां काली की पूजा कार्तिक मास की अमस्या की आधी रात को 11:39 से 12:31 तक किया गया। मान्यता है कि देवी दुर्गा की दस महाविद्याओं में से देवी काली की पूजा शक्ति परम अवतार के रूप में की जाती है। काली की पूजा भय और नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के अलावा राहु केतु शनि जैसे ग्रहों को प्रभावों को कम करने के लिए की जाती है।काली पूजा पहली बार नरक चतुर्दशी को और दूसरी बार कार्तिक मास के अमावस्या की रात को मां काली की पूजा अर्चना की जाती है। मां काली की पूजा दो विधि से करने का विधान है । एक सामान्य विधि और दूसरी तांत्रिक विधि। इस अवसर पर कई जगह में पशुबलि प्रथा आज भी प्रारंभ है। पाकुड़ शशान काली, नित्य काली मंदिर छोटी रजवाड़ी, ग्राम रक्षा कली माधपाडा मैं पाठा बली किया गया। पंडित जी लाल वस्त्र पहनकर देवी मां काली की जल दूध फूल सिंदूर हल्दी कुमकुम काजल पुष्पदीप धूप आदि से विधिवत पूजा की। शशांन काली कलीतल्ल में विशेष रूप से 108 उड़हुल के फूल, 108 बेलपत्र, 108 मिट्टी के दिए एवं 108 दूब, फल मिठाई खिचड़ी खीर आदि की भोग लगाए गए। शुक्रवार को संध्या 5:00 बजे मां काली की नम आंखों से धूमधाम के साथ विदाई दी गई तथा विसर्जित की गई।
*क्या है पौराणिक कथा मां काली की*
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार चंद मुंड और शुंभ निशुंभ आदि दानवो का अत्याचार बहुत अधिक बढ़ गया था । इसके बाद इंद्रलोक पर कब्जा करने के लिए यह राक्षस देवताओं से युद्ध शुरू कर दिया। तब सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचकर उन दैत्यों से छुटकारा पाने के लिए निवेदन किया । भगवान शिव ने माता पार्वती के एक रूप अंबा को प्रकट किया ।माता अंबा ने इन राक्षसों को वध करने के लिए मां काली की भयानक रूप धारण किया और अत्याचार करने वाले इन सभी दैत्यों का वध किया था। वध करते समय इनका शरीर एकदम काली पड़ गई थी तभी से मां काली के रूप में मां अंबा विख्यात हुई और प्रत्येक वर्ष मां काली की पूजा हर्षोल्लास के साथ की जाती रही है।



