गोड्डा : जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत बसंतराय बाजार स्थित इरफान आलम के आवासीय छत पर झामुमो समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सह संचालन झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुलतान अहमद ने किया। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता राजेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कयूम अंसारी उपस्थित हुए। बैठक में प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी के साथ साथ सभी चौदह पंचायत के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित होकर गोड्डा विधान सभा गठबंधन उम्मीदवार को कैसे ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाया जा सके इस बिंदु पर विस्तृत विचार एवं मंत्रणा की गई। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए राजेश मंडल ने कहा हम झारखंड मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हमारा धर्म है कि हम कैसे चुनाव में अपने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, बिजली बिल माफी, किसान ऋण माफी, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सरकारी कर्मी का पुरानी पेंशन योजना, बच्चियों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसे दर्जनों योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में “गांव गांव- द्वार द्वार कार्यक्रम चलाते हुए, लालटेन छाप पर बटन दबाने के लिए आम जनता के पास जाए। यदि हम ऐसा कर पाने में सक्षम होंगे तो कोई हमारा मार्ग अवरुद्ध नहीं कर पाएगा। वहीं बैठक को जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव एवं डॉ० कयूम अंसारी ने भी जोरदार ढंग से संबोधित किया। इस बीच गठबंधन उम्मीदवार संजय यादव के पुत्र रजनीश यादव ने उपस्थित होकर संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव किंकर चौहान, मो० ग्राफर आलम, पागे मंडल, इम्तियाज आलम, रफीक आलम,इदरीस आलम, सुबोध हंसदा, सँझली मुर्मु आदि सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



