उधवा । इंडिया गठबंधन समर्थित जेएमएम प्रत्याशी एमटी राजा ने मंगलवार देर शाम उधवा प्रखंड क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के चांदशहर, केशव बाटी, खासपुरा, मसना आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान एमटी राजा ने लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए। वही जेएमएम केंद्रीय समिति सदस्य प्रो नजरूल इस्लाम ने एमटी राजा के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। कहा कि भाजपा पार्टी हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद की राजनीति करती है और लोगों को बांटने का काम करती है। राजमहल विधानसभा में इस बार बदलाव हो रहा है इसलिए आप लोग भी एकजुट होकर एमटी राजा को भारी मतों से जिताने का काम करेंगे। वही सीएम हेमंत सोरेन के जनकल्याणकारी योजनाओं को बारी बारी से गिनाते हुए कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजनों को इसका लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। सरकार बनते ही दिसंबर महीने में सभी महिलाओं को 2500 रूपये का सम्मान राशि दिया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे लोग आपको बहलाने के लिए मैदान में उतरे है लेकीन आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है। किसी के डर में आकर आपको भटकने की जरूरत नहीं है। जनता सब कुछ समझ गई है,इसलिए भाजपा की नीतियों के कारण रोजाना भाजपा के समर्थक पार्टी को छोड़कर इंडिया गठबंधन का दामन थाम रहे है। इस बार राजमहल में एमटी राजा की जीत सुनिश्चित है। मौके पर अनवारूल हक,सकल हेंब्रम,रहीश शेख, जैनुल आबेदीन शेख, राजेश नदाब, सरबर हुसैन, केशरुल शेख,बाबुल शेख, केबलू नदाब, सनवार शेख, समल रजक,अजय रजक, निपुल दास,जहांगीर शेख आदि उपस्थित थे।




