संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू का बुधवार को चुनावी दौरा के दौरान आमरापाड़ा प्रखंड के पचवारा, आलूबेरा गांव में जोरदार स्वागत हुआ। हेमलाल ने बुधवार को शहर घाटी मिशन से अपनी चुनावी दौरा शुरुआत की। चुनावी दौरा के दौरान सहारघाटी, कला झोर ,उदल बनी, जारकी, बरमसिया सिंह देरी दंगा पड़ा गांव में पहुंचकर लोगों से मिले और उनसे वोट देने की अपील की। लोगों को बताया कि आगामी 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के दिन हुए अपने मत का प्रयोग करें और उन्हें जीत दिलाने का काम करें।उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां को जनता को गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद पर फिर से आसीन होते हैं तो इस राज्य का चतुर्दिक विकास होगा और लोगों को लाभ मिलेगा।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कॉर्नेलियस हेंब्रम सुशील भगत, विकास मुर्मू सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



