संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों एवं नौजवानों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट 2026 व सीबीएसई मार्किंग में हुई गड़बड़ी को लेकर विरोध जता रहे आंदोलनरत छात्र एवं छत्राओं पर हुए लाठीचार्ज व बर्बरतापूर्ण बर्ताव के विरोध में गुरुवार को झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों झामुमो नेता व कार्यकर्ता साहिबगंज नगर में पैदल आक्रोश मार्च करते हुए स्टेशन चौक पहुंचे जहां नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया.मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा छात्र एवं छात्राओं हुए लाठी चार्ज की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है. जब छात्र व नौजवानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया जा रहा था तो केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही तरीके से उन्हें डरा-धमकाकर मार-पीट कर छात्रों के आंदोलन को समाप्त करना चाहती है. भाजपा ने केंद्र की सत्ता में बैठने के लिए हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था.
लेकिन नई नौकरी देने के बजाय हर बार पेपर लीक का मामला सामने आ जाता है. अभी हाल ही में नीट परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया. यह पूरी तरह से छात्रों के साथ अन्याय है. छात्र कड़ी मेहनत और ईमानदारी से हर बार परीक्षा की तैयारी करते है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों के परिश्रम पर पानी फेर देती है. वही जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम व संजय मिश्रा मो मारुफ उर्फ गुड्डू ने अपने अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों का हित नही चाहती है. हर बार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है. इसे हमारी पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी. छात्रों व नौजवानों पर केंद्र सरकार के निर्देश पर हुए लाठीचार्ज की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है. हमारी पार्टी छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है.
विरोध प्रदर्शन में जिला युवा मोर्चा सचिव मो मारुफ उर्फ गुड्डू, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, केंद्रीय समिति सदस्य मुजीबुर रहमान, अखलाकुर रहमान, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, काजू मल्लिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल बारीक शेख, जंग बहादुर सिंह, जलेबी सिंह,जेम्स किस्कू,नसीम अंसारी, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मो अली, देव सोरेन, मो एजाज अंसारी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती हांसदा,जिला सचिव संगीता हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी, प्रखंड स्टीफन मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह,नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, राजमहल प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, प्रखंड उपाध्यक्ष मुर्शिद राजा, नोमान अंसारी, राजू अंसारी, नगर अध्यक्ष धर्मवीर महतो, इकबाल हुसैन, मंडल मरांडी,निताय मंडल, फरहाद अंसारी, रमेश मुर्मू, विश्वजीत मंडल, शकील अहमद सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.


