कहा – देश नरेन्द्र मोदी के हाथ में सुरक्षित, मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए हर युवा को देना चाहिए भाजपा का साथ
रानीश्वर । दुमका विधानसभा से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी प्रत्याशी शुभदास कोड़ा ने गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने अपने निजी आवास आमजोड़ा में दर्जनों कार्यकर्ताओं व समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। अवसर पर शुभदास कोड़ा ने बताया राष्ट्रहित सर्वोपरि है| उन्होंने राष्ट्रहित मे फैसला लिया है| कहा कि आज देश नरेन्द्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है और मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए हर युवा को भाजपा का साथ देना चाहिए। मौके पर प्रदीप पातर, सुमन घोष,सोमनाथ राय, सीमांत दास, सुदय राय, भबतारन चटर्जी,प्रवीर माजी,सिद्धनाथ बगति,चंचल घोष,भबदेव चक्रबर्ती,अभिजीत बगति,बलाय माल,पोरितोस मंडल,जयराम मुर्मू,चंचल दालुई,फेलाराम घोष,बाबू बगति,आदि उपस्थित थे।




