पुणे । ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड और अंकित कुमार की कप्तानी वाली हरियाणा की टीम शुक्रवार 18 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टकरायेंगी। ये दोनो ही टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची हैं। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल्स या फिर नॉकआउट मुकाबले नहीं होते हैं केवल अंक तालिका के आधार पर तय होता है कि किन टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
हरियाणा ने हैदराबाद को 124 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। जहां उसका सामना झारखंड से होगा। सेमीफाइनल में हरियाणा ने सात विकेट पर 246 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद हैदराबाद की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में 122 रन पर सिमट गयी।
वहीं इससे पहले ग्रुप के अन्य मैच में झारखंड ने आंध्र प्रदेश से नौ रन से हार के बावजूद सुपर लीग ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सुपर लीग ग्रुप ए के आखिरी मैच में 397 रन बने। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आंध्र ने सात विकेट पर 203 रन बनाये और झारखंड को आठ विकेट पर 194 रन पर रोक दिया। झारखंड प्लस 0 . 221 के नेट रनरेट के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि आंध्र का नेट रनरेट माइनस 0.113 था
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


