12 सितंबर को कुंडहित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड आंदोलनकारी विभिन्न मांगों से संबंधित सौंपेंगे ज्ञापन
दुमका। शहर के सर्किट हाउस में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी सेनानी की एक प्रमंडलीय बैठक नंदलाल सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सोनालाल हेम्ब्रम ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारी सेनानी संगठन के वरीय नेता नंदलाल सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारियों का एक शिष्टमंडल आगामी 12 सितंबर को कुंडहित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी के तर्ज पर प्रशस्ति पत्र देने, सम्मानित राशि में वृद्धि करने, आवास एवं स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही गई। इसके अलावा आंदोलनकारियों के बच्चों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई। झारखंड आंदोलकारियों का कट ऑफ डेट 15 नवंबर 2000 करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर कड़लबील के आंदोलकारी और कवि भैया हांसदा, जरमुंडी से वरिष्ठ नेता सोनालाल हेम्ब्रम, अधिवक्ता रामगोपाल साह, विश्वजीत मोदी, अक्षय कुमार विश्वास, बलराम मंडल, हेमावती देवी, रासमुनी देवी, उमानाथ कौल जामताड़ा, सरैयाहाट के इरशाद अंसारी, ज्ञानेश मिश्रा, गौरीशंकर झा, जयनगरा, मसलिया से कृष्णा किस्कू, महादेव टुडू, दाऊद हेम्ब्रम, जरमुंडी से अरूण मंडल, उज्जवल चौधरी, घोरमारा देवघर के अरूण कुमार मंडल, शिकारीपाड़ा के जगन्नाथ टुडू, रानेश्वर के कान्हू मुर्मू, जामा से रामचंद्र मुर्मू, जीना हांसदा, बैजन मरांडी सहित सैकड़ों आंदोलकारी उपस्थित थे।


