जामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गुरुवार को जामा प्रखंड के महारो चौक स्थित भाजपा कार्यकर्ता अशोक मंडल के आवास पर जामा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने और घुसपैठ रोकने के लिए एनआरसी लागू करना बेहद जरूरी है। राज्य में झामुमो-कांग्रेस के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर उनके अवैध दस्तावेज तैयार किये जा रहे हैं जो राज्य के लिए गंभीर खतरे के संकेत हैं। बैठक में मुख्य रूप से जामा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, जिलाध्यक्ष गौरवकांत, विधानसभा प्रभारी सीताराम पाठक, राजू पुजहर, श्रीकांत कुंवर, रंजीत कुंवर, इंद्रकांत यादव, राजू दर्वे आदि मौजूद रहे।




