जामा प्रखंड में आयोजित भाजपा के युवा मिलन समारोह में सैंकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
जामा(दुमका) । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जामा प्रखंड के कैराबनी हाई स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से युवा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 400 युवकों ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के समक्ष भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जामा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने कहा कि आर्शीवाद यात्रा के दौरान क्षेत्र के युवाओं में भाजपा के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के प्रति संकल्पित हूँ। भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक परिवर्तन से प्रेरित होकर युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है यह दर्शाता है कि युवा वर्ग भाजपा की नीतियों और विचारधारा के साथ खड़े है और राज्य में बदलाव के लिए तत्पर है। भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं का समर्थन पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा है इस दिशा में युवाओं की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने एवं बेरोजगारों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा नहीं किया| हेमंत सोरेन ने युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया| परीक्षाओं में धांधली सर्वविदित है| बहाली के नाम पर युवाओं को परेशान किया जा रहा है| युवाओं को कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इस दौरान पप्पू यादव, प्रशांत यादव, आजादवेनी हांसदा, पिन्टू कुमार, आशुतोष यादव, शीत राउत, रितेश यादव, सुबोध, भूपेन्द्र, दीपेश, संदीप, पंकज, छोटेलाल, देवेन्द्र, लालबाबू, राजीव,चंद्रशेखर, मनीष,रामबट्टछ, घनश्याम, विनय, नितेश, अरबिंद समेत सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की| सभी को प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर प्रकाश गंधर्व, इंद्रकांत यादव, बाबूराम हांसदा, मुन्ना यादव, विजय मंडल, दुर्योधन राय, हराधन मरीक, कृष्णा मंडल, गफ्फार खां, बिरेन्द्र साव, सुभाष समेत अन्य मौजूद थे।




